31.1 C
New Delhi
Saturday, May 18, 2024

Support

Tata Safari 2022: टाटा लॉन्च करने वाली है अब तक की सबसे Luxury एसयूवी

कार की खरीद करते समय हम बॉडी का खास ध्यान रखते है। साथ ही सेफ्टी भी एक कारण होता है कि कोनसी कार लेनी चाहिए या नहीं। अगर आप ऐसी ही कोई कार की तलाश में है तो ये खबर आपको ही लिए है। आज हम बात करेंगे, टाटा (TATA) के विश्वास की, एक ऐसी कार जो दमदार के साथ-साथ बेहद सेफ भी है। आइए, जानते हैं टाटा सफारी (Tata Safari) के बारें में वो सभी फीचर्स और बातें, जो इससे खरीदने से पहले जाननी जरूरी हैं।

कैसा होगा Tata Safari 2022 का इंजन?

7 सीटर वाली Tata Safari कार में 1956 cc का डीज़ल इंजन दिया गया है। इसमें 4 सिलेंडर दिए गए है। जो 1750-2500 rpm की पॉवर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, आपको बता दें, इस कार की फ़्यूल टैंक क्षमता 50 लीटर की है। बात करें बूट स्पेस (boot space) की तो वो 73 लीटर का होगा। ये कार आपको 16.14 Kmpl की माईलेज (mileage) देगी।

Tata Safari 2022

Tata Safari 2022 के ये फ़ीचर्स करेंगे सेफ़्टी का काम!

यात्रा का मज़ा अपनी जगह होता है और सुरक्षा की टेंशन अलग। परिवार वालो की सेफ़्टी के लिए कोन नहीं सोचता! आपकी इसी टेंशन को दूर करने के लिए टाटा सफ़ारी SUV में एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम (Anti-locking Braking System-ABS), सेंट्रल लॉकिंग (Central Locking), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (Electronic Brake-force Distribution-EBD), हिल अस्सिट (Hill Assist) और ट्रॉक्शन कंट्रोल (Traction Control) जैसे फ़ीचर्स पेश किए गए हैं। वहीं सेफ़्टी को ध्यान रखते हुए कार में 2 एयर बैग (airbag) भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Hyundai Venue Facelift 2022: धमाल मचाने आ रही है भारत में नई Venue Facelift, देखें फीचर

tata safari 2022 features
Tata Safari 2022 Features

2022 Tata Safari के इंटीरियर में दिखेगा ये कमाल!

2022 Tata Safari SUV के इंटीरियर में पावर्ड सीट्स (powered seats), पॉवर स्टीयरिंग (power steering), पॉवर विंडोज़ (power windows), इंस्ट्रूमेंट कंसोल (instrument console) जैसे फ़ीचर्स दिए गए हैं। साथ ही आपको कीलैस एंट्री (keyless entry), इंफोटेनमेंट सिस्टम (infotainment system), 12v पॉवर आउलेट (power outlet) भी देखने को मिलता है। कंपनी रियर आमरेस्ट (rear armrest) का फीचर भी देती है। आपको बता दें, कार में सन रूफ (sunroof) भी दिया गया है।

tata safari 2022 specifications
Tata Safari 2022 Specifications

टाटा सफारी 2022 के ऐक्सटीरियर में देखे ये फ़ीचर्स!

Tata Safari 2022 कार में 199 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। वहीं इस कार की ऊंचाई 1786 mm, लंबाई 4661 mm और चौड़ाई 1894 mm है। साथ ही आपको बता दें, Tata Safari में 2741 mm का व्हील बेस दिया गया है।

ये भी पढ़ें- नई Hyundai Alcazar 2022 हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और परफॉरमेंस

tata safari 2022 review in hindi
2022 Tata Safari

Tata Safari 2022 SUV कार के बारे में जानें ये बातें:

भारतीय मार्केट में इस कार को 8 अलग-अलग कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। जिसमें ऑर्कस व्हाइट (Orcus White), रॉयल ब्लू (Royal Blue), डेटोना ग्रे (Daytona Grey), ट्रॉपिकल मिस्ट (Tropical Mist), ट्रॉपिकल मिस्ट एडवेंचर (Tropical Mist Adventure), व्हाइट गोल्ड (White Gold), ब्लैक गोल्ड (Black Gold) और ओबेरॉन ब्लैक (Oberon Black) जैसे कलर ऑप्शन शामिल हैं। आपको बता दें, ये कार Tata Harrier, Toyota Innova Facelift, Mahindra Scorpio, KIA Seltos, Mahindra XUV 700 और Hyundai Alcazar जैसी गाड़ियों को टक्कर देने में सक्षम है।

Related Articles

Stay Connected

4,528FansLike
4,275FollowersFollow
3,456FollowersFollow
- Advertisement -spot_img

Latest Articles