31.1 C
New Delhi
Saturday, May 18, 2024

Support

Rezvani Armoured SUV : आर्मी टैंक, बुलेट जैसी सुविधाओं के साथ रेजवानी आर्मर्ड कार ने मचाया तहलका, कीमत जान कहेंगे OMG!

यह कार अन्य कारों से बिल्कुल अलग दिखती है। इसमें 22 इंच के पहिए और 35 इंच के टायरों के साथ मोटी बनावट है।
कैलिफ़ोर्निया की प्रमुख कार निर्माता कंपनी Rezwani Motors ने एक शानदार मिलिट्री ग्रेड SUV लॉन्च की है। कंपनी ने इस दमदार एसयूवी का नाम Rezvani Vengeance रखा है।

इस कार को सुरक्षा की दृष्टि से बनाया गया है। इसमें यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए बुलेटप्रूफ ग्लास, बॉडी आर्मर, रन-फ्लैट मिलिट्री टायर, स्मोक स्क्रीन, अंडरसाइड एक्सप्लोसिव प्रोटेक्शन और नाइट विजन मिलता है। इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए इस कार में 7 बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, हाइपोथर्मिया किट और गैस मास्क पैकेज भी रखा गया है।

यह कार अन्य कारों से बिल्कुल अलग दिखती है। इसमें 22 इंच के पहिए और 35 इंच के टायरों के साथ मोटी बनावट है। इसके अलावा पीछे की तरफ एक बहुत बड़ा LED लाइट बार भी देखने को मिलता है।

इस कार के इंजन की बात करें तो इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें एक सुपरचार्ज्ड 6.2-लीटर V8, एक नैचुरली-एस्पिरेटेड 6.2-लीटर V8 और एक 3.0L Duramax डीजल इंजन है। साथ ही इस कार में कम से कम आठ लोग फिट हो सकते हैं। यह कार इतनी सक्षम है।

ये भी पढ़ें: महज़ 12 हजार देकर घर ले जाएं AMO Jaunty Plus Electric Scooter, जाने आसान EMI प्लान

कीमत की बात करें तो इस दमदार एसयूवी की कीमत 249,000 डॉलर (2.04 करोड़ रुपये) से शुरू होती है, जो 630,000 डॉलर (5.17 करोड़ रुपये) तक जा सकती है।

आपको बता दें की मिलिट्री ग्रेड SUV को खाश तौर पर Indian Army के लिए बनाया गया है।

Latest posts:-

Related Articles

Stay Connected

4,528FansLike
4,275FollowersFollow
3,456FollowersFollow
- Advertisement -spot_img

Latest Articles